Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक की गला रेतकर हत्या:मंदिर के पास टी-शर्ट और हाफ...

बस्ती में युवक की गला रेतकर हत्या:मंदिर के पास टी-शर्ट और हाफ लोअर पहने मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और हाफ लोअर पहन रखा था। घटनास्थल के पास से नमकीन का एक पैकेट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments