Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण:डोरमेट्री, इंटरप्रिटेशन सेंटर सहित निर्माण कार्य...

विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण:डोरमेट्री, इंटरप्रिटेशन सेंटर सहित निर्माण कार्य तेजी से जारी, विदेशी मेहमानों का भी होता है आना


श्रावस्ती के कटरा क्षेत्र में समेकित पर्यटन विकास परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने चक्रभण्डार के निकट स्थित बौद्ध विहार परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि परियोजना में स्ट्रीट ब्यूटीफिकेशन, बुद्धवनम पार्क, 64 व्यक्तियों की क्षमता वाली एक डोरमेट्री, एक इंटरप्रिटेशन सेंटर और दो भव्य गेट पिलर का निर्माण शामिल है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। श्रावस्ती एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल है, जहां हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी और पर्यटक आते हैं। यह क्षेत्र विदेशी मेहमानों से गुलजार रहता है, जो अपने रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना पूरी होने के बाद श्रावस्ती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव सहित कार्यदायी संस्था के अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments