महराजगंज, 30 मई 2026। महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पुत्र भुलन, निवासी अचलगढ़ नसरी, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज को शनिवार को उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पटवारी पुरंदरपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 213/19 से संबंधित था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ख), 354(घ), 504, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में थाना पुरंदरपुर के उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल हरेंद्र यादव शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:लंबे समय से फरार था, पुलिस ने जेल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












