HomeUncategorizedआंधी मे घायल अमित के परिवार को मिला रेडक्रास का सहयोग

आंधी मे घायल अमित के परिवार को मिला रेडक्रास का सहयोग

विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय और रेडक्रास अध्यक्ष / जिलाधिकारी ने विधवा मां से की मुलाकात

विधायक श्रावस्ती ने 11000/की आर्थिक सहायता के साथ ईलाज के खर्च उठाने की घोषणा की

जिलाधिकारी ने आवास प्रदान करने के दिये निर्देश

श्रावस्ती।जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास ने 28000/ नगद , तहसील प्रशासन ने 11000/ नगद , कूलर व्हील चेयर, कमोड चेयर, वाकर, छड़ी सौंप पोंछे पीड़िता के आंसू
13 मई को जनपद मे आयी आंधी में घायल हुए 13 वर्षीय अमित गुप्ता के परिवार से आज विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय एवं रेडक्रास अध्यक्ष /जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मुलाकात की । विधायक एवं जिलाधिकारी ने पीड़ित की विधवा मां को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता देने की घोषणा की । विधायक रामफेरन पांडेय ने 11 हजार नगद सहायता देते हुए पीडित के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की । इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के राइजिंग बहराइच ग्रुप के द्वारा एकत्रित 28 हजार रूपये एवं रेडक्रास की ओर से व्हील चेयर, कमोड चेयर, वाकर, छड़ी आदि सहायक उपकरण प्रदान किये ।इस अवसर पर विधायक रामफेरन पांडेय ने बताया – ” मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज परिवार से मुलाकात कर घायल बच्चे के इलाज की समस्त जिम्मेदारी उठाई है । जल्द ही घायल अमित स्वस्थ होकर अपने पैरों पर खड़ा होगा और अपना सामान्य जीवन जियेगा ।”
जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि – ” अमित के घायल होने की सूचना के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम परिवार के संपर्क मे थी प्राथमिक उपचार से लेकर सर्जरी तक प्रशासन परिवार के संपर्क मे था घायल के वापस घर आने पर आज पीड़ित से मुलाकात कर उन्हे रेडक्रास के माध्यम से सहायक उपकरण प्रदान किये हैं । इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के राइजिंग बहराइच ग्रुप ने आपसी सहयोग से 28 हजार की सहायता राशि परिवार को सौंपी है । आपदा विभाग की ओर से 16 हजार रुपये की अहेतुक सहायता भी प्रदान की जा रही है साथ ही पीड़ित अमित की विधवा मां को आवास उपलब्ध करने के निर्देश दिये हैं । “इस अवसर पर एसडीएम पियूष जायसवाल और रेडक्रास सचिव /आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments