Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में नीट यूजी परीक्षा शुरू:सघन तलाशी के बाद 583 परीक्षार्थियों ने...

शोहरतगढ़ में नीट यूजी परीक्षा शुरू:सघन तलाशी के बाद 583 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा


शोहरतगढ़ कस्बे के शिवपति इंटर कॉलेज में रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। एक-एक करके सभी की गहन तलाशी ली गई, जिसके बाद ही उन्हें निर्धारित कक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे प्रतिबंधित सामानों को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। पंजीकृत 600 परीक्षार्थियों में से 583 उपस्थित हुए, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा केंद्र के गेट पर पुलिस जवानों का कड़ा पहरा रहा। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए ऑब्जर्वर डॉ. जय सिंह यादव और डॉ. अखिलेश सिंह, केंद्र व्यवस्थापक विक्रम यादव, उप केंद्र व्यवस्थापक राम विलास यादव, परीक्षा प्रभारी प्रमोद पाल, सब इंस्पेक्टर हेमंत राज उपाध्याय, अशोक पांडेय और राज कुमार यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments