सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। उसे आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, मिश्रौलिया थाने में मु0अ0सं0 67/2026 धारा 64(2) भा0न्या0सं0 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार को मिश्रौलिया पुलिस टीम ने मधवापुर चौराहा क्षेत्र से आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












