HomeHealth & Fitnessतमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना, 62 मतगणना केंद्र बनाए गए...

तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना, 62 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। इसके लिए पूरे तमिलनाडु में 62 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जनता का फैसला किसके पक्ष में जाएगा? सबको इस बात का इंतजार है। सवाल यह है कि क्या डीएमके दोबारा सत्ता बरकरार रखकर इतिहास रचेगी? क्या एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन फिर से सत्ता हासिल करेगा? क्या तमिलगा वेत्रि कझगम के अध्यक्ष विजय सत्ता पर कब्जा करेंगे?

मतगणना कर्मचारी, चुनाव अधिकारी और उम्मीदवारों के एजेंटों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। सुबह 11 बजे से बढ़त के रुझान स्पष्ट रूप से सामने आने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, आधिकारिक नतीजे शाम से लेकर आधी रात तक चरणबद्ध तरीके से जारी हो सकते हैं।

मतगणना कार्य में 15 हजार से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव पर्यवेक्षक, निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को तैनात किया गया है। 70 कंपनियों के अर्धसैनिक बल सहित 18 हजार पुलिसकर्मियों को मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे तमिलनाडु में एक लाख पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। आज 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

इस बार चुनाव में 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 4.88 करोड़ लोगों ने मतदान किया । इस तरह 85.10 प्रतिशत मतदान दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कोलाथुर से और एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने एडप्पाडी से फिर चुनाव लड़ा है। तमिलगा वेत्रि कझगम के अध्यक्ष विजय त्रिची ईस्ट और पेरंबूर सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments