गिलौला ब्लॉक अंतर्गत दिकौली ग्राम सभा में सोमवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है। थाना सोनवा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को सलाह दी जा रही है कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। ग्रामीणों—राम कुमार, संतोष, राजन, मुकेश और घन्नी आदि का कहना है कि सुबह से जारी तेज बारिश और हवा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। खेतों और रास्तों पर भी असर देखा जा रहा है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश:दिकौली में जनजीवन प्रभावित, लोगों को घरों में रहने की सलाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












