Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में भाजपा समर्थकों ने मनाई जीत की खुशी:बदला चौराहे पर कार्यकर्ताओं...

श्रावस्ती में भाजपा समर्थकों ने मनाई जीत की खुशी:बदला चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने झालमुरी बांटकर जश्न मनाया


पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद श्रावस्ती में भी जश्न का माहौल देखा गया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुरी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। चौराहे पर ‘भारत माता की जय’, ‘भाजपा अमर रहे’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में शामिल होकर अपनी खुशी साझा की, जिससे पूरे क्षेत्र में देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments