#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बस्ती सदर तहसील में तैनात कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) अशरफी लाल को टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस औचक कार्रवाई के बाद से पूरी तहसील में प्रशासनिक अमले और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। देखिए तस्वीरें…
रंगे हाथ गिरफ्तारी आरोपी कानूनगो को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, जिससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस और एंटी करप्शन की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया कानूनगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्यामकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर कानूनगो अशरफी लाल को 10,000 रुपए की नगद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे












