Homeजिला / लोकल (Local News)डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डॉ. जी परमेश्वर ने ली...

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डॉ. जी परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, खरगे-राहुल रहे मौजूद


बंगलूरू। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में लोक भवन में शपथ ली। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह के दौरान उन्होंने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का संदेश दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वंदे मातरम् के साथ शुरु हुआ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। समारोह में शिवकुमार सभी कांग्रेस नेताओं ने मिले। इस दौरान राहुल गांधी को भी उन्होंने गले लगाया।
शिवकुमार के साथ 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
डीके शिवकुमार के साथ 13 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जी परमेश्ववर ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस कर्नाटक में चार डिप्टी सीएम बना सकती है। लेकिन पार्टी ने जी परमेश्वर को ही डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। 
सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में जगह
डीके शिवकुमार के साथ शपथ लेने वाले नेताओं में सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे भी शामिल है। दोनों ने डीके शिवुकमार की कैबिनेट में जगह बनाई है।
सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन पर दीं शुभकामनाएं
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया। शुरू से ही उन्हें मुझ पर बहुत भरोसा रहा है। उन्होंने मुझे राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और सभी को साथ लेकर चलने को कहा। उन्हें मुझ पर विश्वास है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments