Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 940 वाहनों पर 11.86 लाख का जुर्माना:एसपी ने यातायात नियमों...

बहराइच में 940 वाहनों पर 11.86 लाख का जुर्माना:एसपी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के दिए निर्देश


बहराइच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 940 वाहनों पर 11 लाख 86 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई। इस अभियान में जिले की पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने चार पहिया वाहनों, बाइकों, ऑटो, वैन और कमर्शियल वाहनों की जांच की। नियमों का पालन न करने पर इन वाहनों के खिलाफ चालान किए गए। इसी अभियान के दौरान, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक ने शहर में नीली बत्ती और हूटर लगाकर घूम रही एक थार वाहन पर भी कार्रवाई की। वाहन से हूटर और फिल्म हटवाते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments