#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा कस्बे में देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में सड़क किनारे बनी चार दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग बस्ती–कांटे मार्ग पर पुराने सिंचाई विभाग के डाक बंगले के सामने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात लगभग 12 बजे आग की लपटें उठती देख वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। घटना मुंडेरवा थाने के गेट के सामने होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से कुनाल पुत्र देवानंद (अहरा निवासी) के रेस्टोरेंट में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। वहीं टुनटुन पटहार की दुकान में 30 हजार रुपये, पंकज पुत्र चंद्रभान की दुकान में 10 हजार रुपये तथा शेषमणि के सैलून में भी लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और आशंका जताई जा रही है कि गांजा पीने के दौरान आग लगने की घटना हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर भेजकर आग बुझाने में मदद की गई। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हल्का लेखपाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में चार दुकानें जलकर खाक:करीब लाखों का नुकसान, कारण स्पष्ट नहीं
RELATED ARTICLES












