HomeHealth & Fitnessकिसानों को फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि के प्रतीक के रूप में प्रमाण...

किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि के प्रतीक के रूप में प्रमाण पत्र एवं चेक का किया गया वितरण।

संत कबीर नगर,  04 मई, 2026 (सूचना विभाग)। विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत ख़रीफ़ एवं रबी के लाभान्वित किसान को फसल क्षतिपूर्ति की धन राशि के प्रतीक के रूप में प्रमाण पत्र एवं बैंक चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
लाभान्वित कृषक के रूप में गेहूं एवं धान की फसल का जनपद संत कबीर नगर के लाभान्वित कृषक राम प्रताप सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, कौशल किशोर सिंह एवं ऋषि कुमार को चेक देकर फसल क्षतिपूर्ति धनराशि दिया गया।  
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण इन किसानों को व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत से अधिक क्षतिपूर्ति पाए जाने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्षतिपूर्ति प्रदान की जा रही है। जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर क्रॉप कटिंग प्रयोग संपादित किए जा चुके हैं जिन किसानों का ग्राम पंचायत  स्तर पर क्षतिपूर्ति पाया जाएगा उन्हें सीधे बैंक खाते में जनपद में नामित फसल बीमा कंपनी यूनिवर्सल शॉम्पो के माध्यम से उनके बैंक खाते में यह धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी।
इस अवसर पर उप  कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments