Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में आंधी-बारिश से बिजली का खंभा झुका:जोगिया क्षेत्र में कई जगह...

सिद्धार्थनगर में आंधी-बारिश से बिजली का खंभा झुका:जोगिया क्षेत्र में कई जगह पोल टूटे, आपूर्ति बाधित


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में आज दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के कारण एक विद्युत पोल लटक गया। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी बिजली के खंभे टूट गए हैं और तार नीचे गिर गए हैं। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। यह घटना जोगिया क्षेत्र के नादेपार चौराहे के बगल में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभे में कोई सपोर्ट नहीं था, जिसके कारण हवा के एक झोंके से ही वह झुक गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आंधी शुरू होते ही खंभा लटक गया था और उन्होंने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी थी। हालांकि, देर शाम तक मरम्मत के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में अवर अभियंता इंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कई जगहों पर पोल टूटने और तार गिरने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है और मरम्मत कार्य जारी है। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अजय मिश्रा, अर्जुन मिश्रा, अरुण पवन, प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments