Homeदेश (National)दिल्ली से बंगाल तक बारिश का अलर्ट, आंधी बढ़ाएगी परेशानी, जानिए मौसम...

दिल्ली से बंगाल तक बारिश का अलर्ट, आंधी बढ़ाएगी परेशानी, जानिए मौसम का हाल

देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर जारी है। यह सिलसिला आज यानी 28 मार्च को और कल 29 मार्च को भी जारी रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा। । मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के करीब 11 राज्यों में आज मौसम खराब रहेगा। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 28 मार्च को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में आए इस बदलाव से दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: तीन हिस्सों में बंटा असम, 1 में बीजेपी, 1 में कांग्रेस और एक बना किंगमेकर

आज का मौसम

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुमान की मौनें तो आज से 30 मार्च तक दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, महामायानगर, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में मौसम की ज्यादा मार हो सकती है।

इसके साथ ही हरियाणा में आज मौसम सामान्य रह सकता है लेकिन रात से मौसम खराब होने की संभावना है और सोमवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं। 31 मार्च तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर शामिल हैं। पंजाब की बात करें तो पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। 28-30 मार्च के दौरान पंजाब में मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल में 28-31 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। हिमाचल के शिमला, ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, हमीरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में भी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मलप्पुरम: IUML के गढ़ में सेंध नहीं लगा पा रहा लेफ्ट, BJP का क्या होगा?

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में बारिश और ओले के साथ-साथ तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में अगले 3 से 4 दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि 28 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 31 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर भारी बारिश तक का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में 0-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments