Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क किनारे मिले शव का खुलासा:48 घंटे में दो आरोपी...

बस्ती में सड़क किनारे मिले शव का खुलासा:48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू और वाहन बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने समय माता मंदिर के पास सड़क किनारे मिले मनोज तिवारी के शव के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना तौलिया, संदिग्ध कपड़े, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या हुई थी। यह घटना 2 मई को सामने आई थी, जब ग्राम कल्याणपुर करचौलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। मृतक की शिनाख्त मनोज तिवारी के रूप में हुई, जिसके बाद 3 मई को उनकी पत्नी कुमकुम की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। एसओजी और कप्तानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 5 मई को फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से दो आरोपियों शिवम गुप्ता (22) निवासी जिलेबीगंज, थाना पैकोलिया, और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा (20) निवासी बिजरा, थाना हरैया को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने मनोज तिवारी की हत्या करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया टूटा हुआ चाकू, खून से सना तौलिया, संभावित रक्त लगे कपड़े, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP51T 5745) और पल्सर मोटरसाइकिल (UP51BY6621) बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की, जिसके चलते घटना का सफल अनावरण हुआ। पुलिस अभी इस मामले में एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments