Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मणपुर सेमरहनिया-नासिरगंज बाजार मार्ग जर्जर:बरसात में कट जाता है संपर्क; विधायक बोले-...

लक्ष्मणपुर सेमरहनिया-नासिरगंज बाजार मार्ग जर्जर:बरसात में कट जाता है संपर्क; विधायक बोले- भेज दिया प्रस्ताव


जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर सेमरहनिया को नासिरगंज बाजार से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले 12 वर्षों से जर्जर स्थिति में है। वर्ष 2014 में आई बाढ़ के दौरान यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को रोजाना कच्चे और अस्थायी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे गांव का संपर्क नासिरगंज बाजार से पूरी तरह कट जाता है। इसका सीधा असर ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों और बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। बरसात के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। नंदलाल, सरोज, वसीम, सूरज और विनोद सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाए तो आवागमन सुचारू हो सकेगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा कि प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बजट स्वीकृत होकर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments