महराजगंज में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने थाना ठूठीबारी क्षेत्र से एक युवक को 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में, मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौरहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को हिरासत में लिया गया। अवैध नेपाली शराब बरामद हुई तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने ले जाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शिवम साहनी के रूप में हुई है। वह महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम डिगही का निवासी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल और उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में 450 शीशी नेपाली शराब जब्त:पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, तस्करी का खुलासा किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












