Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन:विक्रमजोत प्रमुख ने फीता काटकर...

छावनी थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन:विक्रमजोत प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना परिसर में सोमवार देर शाम एक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया। विक्रमजोत प्रमुख के० के० सिंह ने फीता काटकर इस कोर्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख के० के० सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पुलिसकर्मियों की दिनचर्या अक्सर व्यस्त और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में खेल गतिविधियां उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होंगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने प्रमुख का स्वागत करते हुए बताया कि थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट बनने से पुलिसकर्मियों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी और एक स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्घाटन समारोह में थाना परिसर के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे युवाओं तथा पुलिस कर्मियों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments