Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया:परशुरामपुर में तीन दिन पहले हुई...

पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया:परशुरामपुर में तीन दिन पहले हुई थी अपहरण, विधिक कार्रवाई शुरू

#बस्ती_न्यूज

परशुरामपुर थाना पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने 5 मई 2026 को पीड़िता को सुरक्षित ढूंढ निकाला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यसवीर सिंह के आदेश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती को थाना क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। अब उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments