श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में चैत्र राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। नासिर गंज बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान श्री राम का जन्मोत्सव दोपहर ठीक 12 बजे मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से आरती और पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाजार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उपस्थित महिलाओं ने बधाई गीत प्रस्तुत किए। इस आयोजन में विश्व हिन्दू परिषद के जिला संरक्षक राज प्रसाद सोनी, जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण सोनी, बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश सोनी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख हरीश पाण्डेय, कृष्ण कुमार गुप्ता, बलीराम सोनी, विजय गुप्ता और हरीराम यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने भक्तिभाव से जन्मोत्सव में भाग लिया।
जमुनहा में राम नवमी पर श्री राम जन्मोत्सव:गायत्री शक्ति पीठ पर विहिप-बजरंग दल ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










