बस्ती – महेश सिंह थानाध्यक्ष सोनहा जनपद बस्ती के कुशल नेतृत्व में साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनाक 06.05.2026को ग्राम बड़ोगी थानां सोनहा बस्ती में महिलाओं व पुरुषों को साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा विशेष रूप से फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित महिलाओ एव बच्चो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403123भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके एवं थाना सोनहा पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई की सतर्क रहें और डिजिटल लेनदेन करते समय सावधानी बरतें । इस अवसर पर साइबर सेल थाना सोनहा के आरक्षी राजेंसी वर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महिलाओ व पुरुषों को किया गया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












