बहराइच के ग्राम पंचायत लौकिहा में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत अंबिका प्रेरणा स्वयं सहायता समूह ने एक आरओ वाटर प्लांट का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ पेयजल हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। ऐसी योजनाएं न केवल स्वास्थ्य सुधार में सहायक होती हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाती हैं। समूह की सक्रिय सदस्य शिवकुमारी जायसवाल ने प्लांट की जानकारी दी। फरवरी 2021 से समूह से जुड़ीं और वर्तमान में एफएलसीआरपी के पद पर कार्यरत शिवकुमारी ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 2000 लीटर पानी शुद्ध करने की है। इससे आसपास के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) ओमकार जायसवाल, ब्लॉक मिशन मैनेजर अजय शर्मा, फिरोज अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति, समूह की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस आरओ प्लांट के संचालन से जलजनित बीमारियों में कमी आएगी और गांव में स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा।
बहराइच के लौकिहा में महिलाओं ने शुरू किया RO प्लांट:बीडीओ ने कहा- स्वच्छ पेयजल हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












