Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा नगर में जल जमाव से आने-जाने में समस्या:कीचड़ भरी सड़कों से...

इटवा नगर में जल जमाव से आने-जाने में समस्या:कीचड़ भरी सड़कों से स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों के आवगमन में हो रही दिक्कत


सिद्धार्थनगर के इटवा नगर पंचायत के शिव नगर के मुख्य मार्ग, विशेषकर डिहवा मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क, जल जमाव और टूटी सड़कों के कारण बुरी तरह प्रभावित है। इससे स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। डिहवा मोहल्ले को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली वाहनों, दोपहिया वाहनों और स्कूल बसों द्वारा उपयोग किया जाता है। पिछले चार दिनों की बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह जल जमाव और कीचड़ भर गया है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल और खतरनाक हो गया है। स्थानीय निवासी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल जमाव वाले स्थानों की तत्काल मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। इसी क्रम में, पहाड़ापुर मोहल्ले में भी कीचड़ और जल जमाव की समस्या है, जहां सड़क पर बने गड्ढों में जमा पानी से दुर्गंध आ रही है। नागरिकों में राजेंद्र प्रसाद चौहान, शिव कुमार, मोहम्मद हनीफ, गुल्ले राजकुमार, नसीम, गब्बर, मोनू चौहान और जग प्रसाद सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments