Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा के सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज का जलसा रद्द:आंधी-बारिश से पंडाल गिरा,...

सिसवा के सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज का जलसा रद्द:आंधी-बारिश से पंडाल गिरा, लड़कियों की दस्तारबंदी होनी थी


महराजगंज के सिसवा बाजार के सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार रात 8 बजे आयोजित होने वाला ‘जलसा जश्न फैजान-ए-आला हजरत’ कार्यक्रम तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लोहिया नगर वार्ड-2 स्थित कॉलेज में कार्यक्रम के लिए लगाया गया पंडाल आंधी में गिर गया और बारिश से पानी भर गया था। कॉलेज प्रबंधन मौलाना अलाउद्दीन साहब ने बताया कि इस जलसे में लड़कियों की दस्तारबंदी का कार्यक्रम भी शामिल था। इसके लिए महीनों से तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम में तकरीर के लिए दूर-दराज से नामचीन मुकर्रिर, मौलाना और शायरों को आमंत्रित किया गया था। इनमें बिहार से मौलाना नोमान अख्तर फाएक अल्जमाली, हरदोई से सैयद अनस मियां साहब, मुरादाबाद से सैयद शबाहत मियां साहब और उन्नाव से गुलाम नूरे मोजस्सम शामिल थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुरक्षा कारणों और खराब मौसम को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया। मौलाना अलाउद्दीन साहब ने कहा, “बच्चियों और आने वाले मेहमानों की सुरक्षा सबसे जरूरी थी, इसलिए भारी मन से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।” कॉलेज की प्रिंसिपल मौलाना कमर्रुज्जमा चतुर्वेदी ने बताया कि जलसे की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सभी आमंत्रित मेहमानों और अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गई है। कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं और उनके अभिभावकों में मायूसी देखी गई, जिन्होंने इसकी काफी तैयारी की थी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments