Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में थाने के सामने खंभे से टकराई कार:तीन घायल; दो की...

श्रावस्ती में थाने के सामने खंभे से टकराई कार:तीन घायल; दो की हालत गंभीर


श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां थाने के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार बारात से वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, संकल्पा (थाना मल्हीपुर) निवासी अवधेश कुमार सिंह (35), राकेश कुमार (50) पुत्र बाबादीन और इंद्र सिंह (65) पुत्र ब्रजपाल सिंह कार में सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अवधेश कुमार सिंह और इंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। राकेश कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments