HomeHealth & Fitnessपुरानी रंजिश में महिला की लाठी-डंडो से पिटाई,मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच शुरू

पुरानी रंजिश में महिला की लाठी-डंडो से पिटाई,मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच शुरू

लखनऊमलिहाबाद थाना क्षेत्र के कसमंडी खुर्द गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे घर के बाहर घेरकर लाठी-डंडों से पीटा और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
 
पीड़िता नंदकली, पत्नी मुन्नीलाल, ने बताया कि 4 मई 2026 की सुबह वह अपने जानवरों को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान गांव के बंसीलाल, कुंवर, वीरेंद्र और आकाश पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने महिला को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा।
 
पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने मोबाइल से आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करने का प्रयास कर रही थी, तभी आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे घर के दरवाजे पर फेंक दिया। इस मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
 
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments