Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)2 महीने से अधूरा पड़ा पानी टंकी का काम:वेलहन महेशपुर में 6...

2 महीने से अधूरा पड़ा पानी टंकी का काम:वेलहन महेशपुर में 6 फीट गहरा खुला गड्ढा बना खतरा; ग्रामीणों में आक्रोश


मोतीपुर ब्लॉक के वेलहन महेशपुर गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी का कार्य धीमी गति और लापरवाही के कारण विवादों में आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो महीनों से पाइपलाइन और फाउंडेशन का कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक यह अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया लगभग 6 फीट गहरा गड्ढा अब तक खुला पड़ा है, जिस पर न तो ढक्कन लगाया गया है और न ही किसी प्रकार की घेराबंदी या चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग 24 घंटे आवागमन वाला है, जिससे राहगीरों, बच्चों और वाहन चालकों को लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। इस संबंध में जब ठेकेदार सुरेश यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के कारण मजदूरों की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है, इसी वजह से कार्य में देरी हो रही है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि इतने लंबे समय से काम अधूरा छोड़ देना गंभीर लापरवाही है और प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments