शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और 225 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक विनय वर्मा का जोरदार स्वागत किया। बढ़नी खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पाण्डेय और सीडीपीओ रविन्द्र यादव ने भी विधायक का माल्यार्पण कर, गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। भारी बारिश के बावजूद, नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन पाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका बहनें काफी उत्साहित दिखीं। विधायक विनय वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनें अपने तकनीकी कार्यों में और अधिक दक्षता ला सकेंगी। इस कार्यक्रम में ब्लॉक और सीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी, साथ ही बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका बहनें भी मौजूद रहीं।
51 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 225 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन:शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी में किए वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












