Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनहा में बाइक-कुत्ते की टक्कर, सवार गंभीर रूप से घायल:नरखोरिया चौराहे पर...

सोनहा में बाइक-कुत्ते की टक्कर, सवार गंभीर रूप से घायल:नरखोरिया चौराहे पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार देर रात एक बाइक और कुत्ते की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। करैली निवासी अनिल कुमार पुत्र चंद्रभान एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया चौराहे पर पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आए एक कुत्ते से टकरा गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी असनहरा जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल आनंद कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अनिल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर भिजवाया और उनके परिजनों को सूचित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments