Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,...

महराजगंज में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 45 हजार नकद और 34 एटीएम कार्ड बरामद


महराजगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 45 हजार रुपये नकद, 34 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर ठगी और चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में, थाना श्यामदेउरवा की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरपाती से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप कुमार पासवान (38 वर्ष) पुत्र मंगरू पासवान और संदीप पासवान (30 वर्ष) पुत्र रामनरेश पासवान के रूप में हुई है। ये दोनों गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरीपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों में सुनसान एटीएम बूथों को निशाना बनाते थे। वे भोले-भाले लोगों की मदद करने का बहाना करके उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरोह के सदस्य पहले एटीएम और आसपास के इलाकों की रेकी करते थे और पहचान छिपाने के लिए किराए के वाहनों का उपयोग करते थे। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पिछले चार महीनों से सक्रिय था और बीते दो महीनों से लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। इस मामले के खुलासे में त्रिनेत्र और यक्ष ऐप की मदद से अपराधियों की पहचान की गई। इसके बाद सर्विलांस और पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 123/2026 और 129/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज यादव, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, हेड कांस्टेबल भीमल यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव और कांस्टेबल सोनू सिंह यादव शामिल रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments