#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बना पांच सीटों वाला सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में है। मरीजों ने आरोप लगाया है कि शौचालय में इतनी गंदगी और दुर्गंध है कि उसका उपयोग करना असंभव हो गया है। देखिए दो तस्वीरें… शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकारी हैंडपंप के आसपास गंदगी फैली रहती है, जहां मक्खियों और कीड़े-मकोड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावों के बावजूद, अस्पताल की यह तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों, जिनमें दिलीप कुमार, किसाने, गोपाल जी, कपिल, बहादुर और राम नरेश शामिल हैं, ने बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी कभी दिखाई नहीं देते। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संबंध में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि अस्पताल में सफाई कराई जाती है, लेकिन एक ही स्वीपर होने के कारण पूरे अस्पताल की सफाई में परेशानी होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कुछ निजी मजदूर लगाकर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया सीएचसी में शौचालय और पेयजल व्यवस्था बदहाल:अस्पताल परिसर में फैली गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान, सिर्फ 1 सफाईकर्मी कार्यरत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












