Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में देर रात डीजे बजाने पर केस दर्ज:तीन युवकों पर ध्वनि...

बस्ती में देर रात डीजे बजाने पर केस दर्ज:तीन युवकों पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई, पिकअप वाहन भी जब्त

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने और शासन के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में यह कार्रवाई की। मौके से डीजे उपकरणों से लदा एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। यह घटना 07 मई की रात करीब 1:30 बजे ग्राम रमवापुर पाठक में हुई। उपनिरीक्षक रामचीज यादव की तहरीर के आधार पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोप है कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। नगर पुलिस ने इस मामले में विपिन कुमार पुत्र राजकरन वर्मा (निवासी ग्राम गुणगांव, थाना छपिया, जनपद गोण्डा), गहित यादव पुत्र रमेश (निवासी बराहपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा) और अभिषेक पुत्र रामकरन (निवासी ग्राम चारू, थाना छपिया, जनपद गोण्डा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान पिकअप पर लदे डीजे उपकरण, साउंड सिस्टम, लाइटें, जनरेटर, बैटरी और मिक्सर मशीन सहित अन्य सामान को कब्जे में लेकर मालखाने में जमा कराया गया। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राम सजन को सौंपी गई है। इस संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments