महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां ने जालंधर के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी बीते 2 अप्रैल को घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मां का आरोप है कि जालंधर, पंजाब के गौतम नगर गली निवासी विकास नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया से किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का आरोप:मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












