#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस सिलेंडर लेने के दौरान महिलाओं के बीच विवाद हो गया। लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिससे एजेंसी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस वितरण के समय बड़ी संख्या में महिलाएं लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान पहले सिलेंडर लेने की होड़ में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कई महिलाएं आपस में उलझ गईं और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट होने लगी। एजेंसी पर मौजूद अन्य उपभोक्ता भी इस हंगामे से दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर महिलाओं को शांत कराया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया, जिसके बाद गैस वितरण का कार्य फिर से शुरू हो सका। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे से झगड़ती और अन्य लोग उन्हें अलग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गैस सिलेंडर के लिए लाइन में भिड़ीं महिलाएं:पहले सिलेंडर के लिए बाल पकड़कर खीचे, पुलिसकर्मियों ने शांत कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












