Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक पलटा:बड़ा हादसा टला, चालक-क्लीनर सुरक्षित

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक पलटा:बड़ा हादसा टला, चालक-क्लीनर सुरक्षित


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्थित मोहनापुर उत्तरी बाईपास के पास कोयले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदा कोयला सड़क पर फैल गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार मध्यम थी, लेकिन बाईपास पर अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस तकनीकी खराबी या ड्राइवर को झपकी आने की संभावना पर जांच कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments