#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत परसा लाल शाही कोहार पुरवा से तेनुवा गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। इस खराब सड़क के कारण राहगीरों और विशेषकर दीनबंधु महाविद्यालय तेनुवा स्कूल के छात्रों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह खड़ंजा सड़क पूरी तरह से टूट-फूट गई है। सड़क पर गड्ढे और टूटे हुए हिस्से होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें आती हैं। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, पारस कुमार, अखिलेश कुमार, क्रांति कुमार और मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी समय लगता है और उन्हें चोट लगने का भी डर रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सड़क खराब होने से राहगीरों को परेशानी:बस्ती साउघाट के परसा लाल शाही कोहार पुरवा में आवागमन बाधित
RELATED ARTICLES












