#बस्ती_न्यूज
बस्ती में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे-मील की गुणवत्ता और शिक्षण व्यवस्था की हकीकत सामने आई। बच्चों को परोसी गई जली और खराब गुणवत्ता की रोटियां देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण की शुरुआत विकास खंड बनकटी स्थित पीएम श्री विद्यालय देवमी से हुई। यहां विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कक्षा-7 में 27 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 24 छात्र उपस्थित पाए गए, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुप तिवारी को संबंधित शिक्षकों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया। शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया गया इसी विद्यालय में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर लैब उपकरण अब तक स्थापित नहीं हुए थे। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर उपकरणों को स्थापित कर विद्यार्थियों के उपयोग के लिए संचालित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। आंगनबाड़ी में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर प्रतीक्षा के कार्यों की सराहना भी की गई। डारीडीहा में मिड-डे-मील व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। बच्चों को परोसी गई रोटियां जली और बेहद खराब गुणवत्ता की पाई गईं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका अनीता द्विवेदी एवं संबंधित रसोइयों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भोजन, स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती डीएम ने मिड-डे-मील में जली रोटियां देखीं:प्रधानाध्यापिका और रसोइयों को कारण बताओ नोटिस जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












