श्रावस्ती। विश्व थैलेसीमिया दिवस और विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस पर शुक्रवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वाहिनी मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों ने भाग लिया। शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी और सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. कल्पना महादेव पाटील उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर का संचालन संयुक्त चिकित्सालय भिनगा के डॉ. बी. एन. बर्मा और उनकी चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया गया। इस शिविर में वाहिनी के 14 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कुल 14 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जवानों ने इस पहल को मानवता की सेवा बताया। इस आयोजन ने यह दर्शाया कि एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंदों को जीवन मिलता है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में संयुक्त चिकित्सालय भिनगा की चिकित्सकीय टीम और वाहिनी चिकित्सालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 14 जवानों ने किया रक्तदान:विश्व थैलेसीमिया-रेड क्रॉस दिवस पर एसएसबी ने दिया रक्तदान से जीवनदान का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












