Homeदेश (National)'तेज रोशनी, अंडाकार वस्तु, अचानक हुई गायब', अमेरिका ने जारी की UFO...

‘तेज रोशनी, अंडाकार वस्तु, अचानक हुई गायब’, अमेरिका ने जारी की UFO से जुड़ी फाइल

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एलियंस और यूएफओ से जुड़ी फाइल्स को सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के बाद एलियंस से जुड़े दस्तावेजों को चरणबद्ध तरीके रिलीज किया जा रहा है। रक्षा विभाग ने कहा कि अज्ञात असामान्य घटनाओं (UAP) पर लोग खुद ही निष्कर्ष निकालें।

पेंटागन ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जहां पहले की सरकारों ने अमेरिकी नागरिकों को बदनाम करने या हतोत्साहित करने का प्रयास किया। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को अधिकतम पारदर्शिता दे रहे हैं। लोग इन फाइल में निहित जानकारी से अपने खुद के निष्कर्ष निकाल सकते हैं।’ फाइलों को जारी करने में पेंटागन के अलावा व्हाइट हाउस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, ऊर्जा विभाग, नासा और एफबीआई भी सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लिप बाम या लिप ऑयल, गर्मी में फट रहे होंठों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘दिखाई गई अपार रुचि को देखते हुए मैं युद्ध सचिव और अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दूंगा कि वे परग्रही और बाह्य अंतरिक्षीय जीवन, अज्ञात हवाई घटनाओं (यूएपी) और अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) से संबंधित सरकारी फाइलों की पहचान करने और उन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू करें, साथ ही इन अत्यंत जटिल, लेकिन बेहद रोचक और अहम मामलों से जुड़ी सभी अन्य सूचनाओं को भी जारी करें। ईश्वर अमेरिका का भला करे!’

बता दें कि अमेरिकी संसद ने 2022 में पेंटागन को यूएफओ से जुड़ी फाइलों को जारी करने का आदेश दिया। इसी साल एक कार्यालय की भी स्थापना की गई थी। 2024 में यूएफओ से जुड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ, लेकिन एलियन की पुष्टि नहीं हुई।

रिलीज तस्वीर में दिसंबर 2025 की भी एक फोटो शामिल है। इसमें अमेरिका के ऊपर एक अज्ञात वस्तु की इन्फ्रारेड स्थिर छवि प्रकाशित की गई। एक अन्य फोटो में फुटबॉल के आकार का एक पिंड दिखाया गया है। यह फोटो यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने जारी की है। वहीं 2026 में उत्तरी अमेरिका में एक अज्ञात हवाई घटना का जिक्र है।

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली से महंगी है टिकट…’, नोएडा एयरपोर्ट को लेकर BJP विधायक ने उठाए सवाल

रक्षा विभाग ने सितंबर 2023 की एक फोटो जारी की। इसमें आसमान में एक तेज रोशनी और अचाक पैदा हुई कांस्य रंग की धातु की भारी वस्तु दिखाई पड़ रही है। इसकी लंबाई 130-195 फुट थी। हालांकि पलक झपकते गायब भी हो गई। संयुक्त अरब अमीरात के करीब एक यूएपी घटना भी जिक्र है। अब यूएफओ से जुड़ी फाइलों को यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments