बहराइच। प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में 9 मई 2026 को बच्चों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल नई दिल्ली और समग्र शिक्षा बहराइच के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 50 अल्प दृष्टि और पूर्ण अंध बच्चों की आँखों की जांच की गई। जांच के दौरान, 11 बच्चों को गहन परीक्षण और ऑपरेशन के लिए दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त, 7 बच्चों को चश्मे के लिए चिन्हित किया गया। अस्पताल जाने वाले बच्चों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। इस निःशुल्क बाल नेत्र जांच कार्यक्रम में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की दिल्ली टीम से सहायक प्रबंधक राकेश कुमार, कोऑर्डिनेटर विद्या प्रकाश, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट शनू प्रिया और ऑप्टोमेट्रिस्ट नमन शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट प्रकाश भारत में बच्चों में जन्मजात और इलाज योग्य दृष्टिहीनता को दूर करने की एक गैर-लाभकारी पहल है। इसका उद्देश्य दृष्टिहीन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस परियोजना की शुरुआत 2005 में एमआईटी के न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. पवन सिन्हा ने की थी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बलहा अरुण कुमार वर्मा, विशेष शिक्षक अशोक कुमार, हरिश्याम, राम प्रकाश मिश्र, अरविंद सिंह और गंगा सागर भी मौजूद रहे।
50 बच्चों की निशुल्क नेत्र जांच:समग्र शिक्षा बहराइच के सहयोग से बलहा में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












