Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में भक्तों ने भाग लिया:भारत भारी में...

शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में भक्तों ने भाग लिया:भारत भारी में भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की समृद्धि के लिए किया पूजा अर्चना


आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर 10 उर्मिला नगर (मनोहरपुर) स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की रात भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तो में विशेष उत्साह देखने को मिला और देर रात तक भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा। आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के अध्यक्ष चंदू चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इसलिए समय समय पर ऐसे धार्मिक कार्यों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने मंदिर समिति व आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और क्षेत्र के विकास की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन चंदू चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया और लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर शिव कुमार, सचिन, राम करन सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments