बहराइच में मिहींपुरवा में शनिवार शाम व्यापारियों और पुलिस के बीच उस समय हल्का तनाव पैदा हो गया, जब व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी मुख्य चौराहे पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारियों के अनुसार, शुक्रवार रात एक सफेद रंग की गाड़ी कस्बे में पहुंची थी, जिस पर “सीओ” लिखा हुआ था। आरोप है कि गाड़ी में मौजूद धर्मपाल नामक व्यक्ति ने बाजार के कुछ व्यापारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अन्य व्यापारियों के साथ शनिवार शाम मिहींपुरवा चौराहे पर पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुटने की सूचना पर मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह मिहींपुरवा क्षेत्राधिकारी (सीओ) की गाड़ी का चालक बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। वहीं सीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों ने सीओ के चालक पर लगाया अभद्रता का आरोप:बहराइच के मिहींपुरवा चौराहे पर प्रदर्शन, पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












