HomeHealth & Fitnessजेएन मेडिकल कॉलेज की हड़ताल पांचवें दिन समाप्त

जेएन मेडिकल कॉलेज की हड़ताल पांचवें दिन समाप्त

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से चली आ रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 5 वें दिन समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया है। रेजिडेंट डॉक्टरों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि डॉक्टर आज शाम 4ः00 बजे से दोबारा अपनी इमरजेंसी ड्यूटी संभालेंगे।
   बताया जा रहा है कि हाल ही में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद तथा कुछ डॉक्टरों के निलंबन को लेकर जूनियर डॉक्टर आंदोलन कर रहे थे। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments