#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में रविवार सुबह बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। मोहम्मद नगर चौराहे के पास हुए इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना में कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चालक कुलदीप का हाथ टूट गया। कार में सवार शिवम पांडे (निवासी सेमरी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती) अपने परिजनों विनोद पांडे और शिव कुमार पांडे के साथ गोरखपुर से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। मोहम्मद नगर चौराहे के पास पहुंचते ही चालक कुलदीप को नींद आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर असनहरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैवा भिजवाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कार पेड़ से टकराई, चालक घायल:मोहम्मद नगर चौराहे पर हुआ हादसा, तीन अन्य को मामूली चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












