Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:सैनिया-ऊंजी मार्ग पर दो युवक गंभीर घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:सैनिया-ऊंजी मार्ग पर दो युवक गंभीर घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में सैनिया-ऊंजी संपर्क मार्ग पर रविवार को मेघूपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान ऊंजी गांव निवासी दिनेश गौड़ और पिपरी गांव निवासी अजय राजभर के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशाों से तेज गति से आ रही थीं। मेघूपुर के पास पहुंचते ही वे आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments