महराजगंज पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 390 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी सोनौली थाना क्षेत्र में हुई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर 9 मई को चेकिंग अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस सोनौली के पास संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान, समीर अहमद (23) पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम बैरवा चंदनपुर, खोरिया बाजार, थाना नौतनवा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 130 एम्पुल डाईजापाम इंजेक्शन, 130 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन और 130 एम्पुल प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन मिले। कुल 390 एम्पुल इंजेक्शन जब्त किए गए। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर, थाना सोनौली में समीर अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद महराजगंज जनपद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी समीर अहमद की शैक्षिक योग्यता 5वीं पास है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पुलिस ने 390 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए:5वीं पास तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












