UP कैबिनेट विस्तार 2026: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का रविवार को दूसरा विस्तार होने जा रहा है। दोपहर 3:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें 8 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। इस विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। नए चेहरों में ब्राह्मण, ओबीसी और दलित नेताओं पर फोकस है।
सपा से बगावत करने वाले मनोज पांडेय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


कैबिनेट विस्तार में सबसे चर्चित नाम मनोज पांडेय का है, जो समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा के करीब आए थे। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय को अवध और पूर्वांचल का बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। उनके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और कृष्णा पासवान को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं अजीत पाल और सोमेन्द्र तोमर को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
कई मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन
सूत्रों के मुताबिक, सरकार कुछ मौजूदा राज्यमंत्रियों को भी प्रमोट कर सकती है। इनमें Narendra Kashyap, Ajit Pal और Somendra Tomar के नाम प्रमुख हैं। पाल समाज को साधने की रणनीति के तहत अजीत पाल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। वहीं सपा की बागी नेता पूजा पाल का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंतिम सूची से उनका नाम हट गया।
भूपेंद्र चौधरी को मिल सकता है पीडब्ल्यूडी विभाग
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि Bhupendra Singh Chaudhary को लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी दी जा सकती है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद Jitin Prasada के पास से यह विभाग खाली था और फिलहाल मुख्यमंत्री के पास ही था। शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल Anandiben Patel से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी। करीब 45 मिनट चली बैठक के बाद विस्तार की तस्वीर लगभग साफ हो गई।
सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
इस कैबिनेट विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और दलित-पिछड़ा वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। फिलहाल योगी सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 54 मंत्री हैं और 6 पद खाली थे। इससे पहले मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ था। इस बार नए चेहरों के जरिए भाजपा संगठन और सरकार दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













