Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घुघली में नाले में फंसा बछड़ा:घंटों तक तड़पता रहा, नगर पंचायत की...

घुघली में नाले में फंसा बछड़ा:घंटों तक तड़पता रहा, नगर पंचायत की टीम निकालने के लिए रवाना हुई


महाराजगंज के घुघली नगर पंचायत में सुभाष चौक के पास एक नाले में गिरे बछड़े को पूरे दिन से अधिक समय तक नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, बछड़ा शनिवार को नाले में गिरा था और तब से उसी हालत में पड़ा हुआ था। उसे निकालने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत केवल कागजों में गौसेवा कर रही है, जबकि सड़कों और नालों में पशु बदहाल स्थिति में हैं। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बछड़े को तत्काल सुरक्षित निकालने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना कुछ देर पहले ही मिली है। सूचना मिलते ही नगर पंचायत की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और बछड़े को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments